Wednesday, June 17, 2026
Menu
Join Indian Navy: JEE उम्मीदवारों के लिए इंडियन नेवी में स्पेशल एंट्री, बिना लिखित परीक्षा ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका
Sabir Hussain
Jan 05, 2026
1127 views
1 min read

Join Indian Navy: JEE उम्मीदवारों के लिए इंडियन नेवी में स्पेशल एंट्री, बिना लिखित परीक्षा ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका

JEE पास उम्मीदवारों के लिए इंडियन नेवी में स्पेशल एंट्री का शानदार मौका। बिना लिखित परीक्षा सीधे ऑफिसर बनने का अवसर, पूरी जानकारी पढ़ें।

Indian Navy Join Indian Navy Indian Navy Recruitment Indian Navy Special Entry JEE Navy Entry Navy Officer Recruitment JEE Candidates Navy Indian Navy Officer Defence Jobs India Navy Vacancy 2026 Sarkari Naukri Defence Career

Share this article

Indian Navy Vacancy 2026 Apply: इंडियन नेवी में बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। JEE वालों के लिए बढ़िया मौका है। आप यहां से ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी चेक कर सकते हैं।

Indian Navy 10+2 BTech Entry 2026: इंडियन नेवी ज्वाइन करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए नई वैकेंसी निकली है। भारतीय नौसेना ने हाल ही में 10+2 (B.Tech) कैडेट एंट्री स्कीम (परमानेंट कमीशन) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 3 जनवरी 2026 से इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो रहे हैं। जो अविवाहित महिला और पुरुष कैंडिडेट्स नेवी के साथ अपना करियर बनाना चाहते हैं, खासकर उनके लिए यह बेहतरीन मौका है।

सेलेक्टेंड कैंडिडेट्स को प्रतिष्ठित इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला में चार का बीटेक कोर्स करने के बाद बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम के तहत परमानेंट कमीशंड ऑफिसर बनने का अवसर मिलेगा।

Indian Navy Entry 2026: जरूरी डिटेल्स

भर्ती निकायइंडियन नेवी
एंट्री10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कीम परमानेंट कमीशन
ब्रांचएग्जीक्यूटिव एंड टेक्निकल ब्रांच
वैकेंसी44
ऑफिशियल वेबसाइटwww.joinindiannavy.gov.in
आवेदन शुरू होने की तारीख3 जनवरी 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख19 जनवरी 2026
योग्यता12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ) (PCM)
उम्र2 जनवरी 2007 से 1 जुलाई 2009 के बीच जन्मे अभ्यर्थी दोनों तारीखों की भी गणना होगी।
चयन प्रक्रियाशॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू (कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी)
भर्ती का नोटिफिकेशन
​ Indian Navy Btech Entry Notification 2026 PDF
आवेदन करने का लिंकIndian Navy Btech Entry 2026 Apply Online

 

योग्यता क्या चाहिए?

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से (10+2) पैटर्न के साथ 12वीं या समकक्ष परीक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथिमेटिक्स (PCM) में 70 प्रतिशत अंक और इंग्लिश में 50 प्रतिशत अंकों के साथ की होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी ने JEE (Main) 2025 परीक्षा (बी.ई/बीटेक) भी दी हो। एनटीए द्वारा जारी की गई कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के जरिए ही अभ्यर्थियों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। साक्षात्कार बैंगलुरु/ भोपाल/ कोलकाता/विशाखापत्तनम में मार्च 2026 में लिए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

  • इस भर्ती में उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
  • होमेपेज पर जाएं। यहां आपको Indian Navy Btech Entry Scheme में Apply Online का लिंक मिलेगा।
  • सबसे पहले अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद वेबसाइट पर लॉगइन करके आवेदन करें।
  • स्टेप बाय स्टेप जो-जो जानकारी आपसे मांगी जाती है। वो ध्यान से भर दें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, 12वीं के अंक, JEE स्कोर जैसी सभी डिटेल्स सर्टिफिकेट्स के मुताबिक भरें।
  • अपना लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर स्कैन करें और मांगे गए साइज में अपलोड कर दें।
  • फॉर्म प्रीव्यू चेक करने के बाद आवेदन पत्र फाइनल सबमिट कर दें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Last updated: Jun 17, 2026 at 6:01 AM

Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Your email will not be published

= ?

Please solve this simple math problem to verify you're human

Have an account? Sign in with Google

Related Articles

STPI Marks 35 Years of Digital Excellence, Releases Commemorative Compendium at Tech Summit 2026

STPI Marks 35 Years of Digital Excellence, Releases Commemorative Compendium at Tech Summit 2026

STPI celebrates 35 years of empowering India's digital transformation, releasing a special Compendiu...

1 week ago 405 views
IACT Education Announces Urgent Hiring for Computer Trainer Position in East Delhi

IACT Education Announces Urgent Hiring for Computer Trainer Position in East Delhi

IACT Education is urgently hiring a Computer Trainer in East Delhi. Apply now if you have expertise...

1 month ago 666 views
Census 2027 Begins in Central Delhi with Digital-First Approach

Census 2027 Begins in Central Delhi with Digital-First Approach

Phase I of Census 2027 begins in Central Delhi, launching India’s first digital Census, capturing da...

1 month ago 212 views