DDA हाउसिंग स्कीम 2025: 1172 फ्लैटों की बुकिंग शुरू
ईडब्ल्यूएस और जनता श्रेणी के लिए 1172 फ्लैट, बुकिंग 22 सितंबर से पहले आओ-पहले पाओ आधार पर, कीमत 9 लाख से 35 लाख तक।
दिल्ली वासियों के लिए बड़ी खुश खबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने जन साधारण आवास योजना 2025 लॉन्च कर दीहै।इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस और जनता श्रेणी के कुल 1172 फ्लैट उपलब्ध होंगे।
पंजीकरण प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जबकि बुकिंग 22 सितंबर 2025 से 21 दिसंबर 2025 तक चलेगी।फ्लैटों काआवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
फ्लैटों का विवरण
- नरेला (ईडब्ल्यूएस): 672 फ्लैट (कीमत ₹9.18 लाख – ₹27.86 लाख)
- लोकेनायकपुरम (ईडब्ल्यूएस): 108 फ्लैट (कीमत ₹29.60 लाख – ₹32.62 लाख)
- रोहिणी (जनता): 97 फ्लैट (कीमत ₹14.59 लाख – ₹15 लाख)
- टोडापुर (जनता): 3 फ्लैट (कीमत ₹18.02 लाख – ₹18.43 लाख)
- द्वारकासेक्टर 14 (ईडब्ल्यूएस): 241 फ्लैट (कीमत ₹34.74 लाख – ₹35.32 लाख)
- द्वारका सेक्टर 19B (ईडब्ल्यूएस): 3 फ्लैट (कीमत ₹26.77 लाख)
- द्वारका मंगलापुरी (ईडब्ल्यूएस): 48 फ्लैट (कीमत ₹32.32 लाख – ₹33.43 लाख)
पात्रता
- वार्षिकआय: अधिकतम ₹10 लाख तक
- आयुसीमा: न्यूनतम 18 वर्ष
- बुकिंगराशि: ईडब्ल्यूएस/जनता फ्लैट के लिए ₹50,000
- पंजीकरणशुल्क: ₹2,500 (पहले से पंजीकृत आवेदकों के लिए शुल्क नहीं)
आवेदन प्रक्रिया
- डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट/हाउसिंग पोर्टल पर जाएं।
- पंजीकरण पूरा करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- पंजीकरण के बाद 22 सितंबर से फ्लैट बुकिंग की जा सकेगी।
इसस्कीमकाडिटेल्ड ब्रोशरजल्दहीडीडीए हाउसिंग पोर्टल परउपलब्धहोगा।