बिहार सरकार देगी महिलाओं को ₹10,000 का सहारा
बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू, पहली किस्त के तौर पर मिलेगा 10,000 रुपये। देखें पूरी लिस्ट…
रोजगार बढ़ाने को बिहार सरकार देगी महिलाओं को ₹10,000 :
बिहार की नीतीश सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में बड़ा तोहफा दिया है।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं।इस योजना के तहत महिलाओं कोरोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दीजाएगी।
सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की हर महिला आर्थिक रूप सेआत्मनिर्भर बने। इसके लिए उन्हें जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जोड़ा जाएगा और राशि इन्हीं समूहों के जरिए दी जाएगी।
खास बात यह है कि शुरु आती 10,000 रुपये मिलने के बाद महिलाओं के काम का 6 महीने तक आकलन होगा।सफल व्यवसाय करने पर उन्हें 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद भी मिल सकती है। साथ ही, उनके उत्पादों की बिक्री के लिए गांव और शहरों में हाट बाजार भी विकसित किए जाएंगे।
किन कामों के लिए मिलेगा 10,000 रुपये ?
बिहार सरकार ने योजना के पहले चरण के लिए 18 कामों की लिस्ट जारी की है:
- फल/जूस/डेयरी प्रोडक्टकी दुकान
- फल-सब्जी की दुकान
- किराना दुकान
- प्लास्टिक सामग्री/बर्तन की दुकान
- खिलौना व जनरल स्टोर
- ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग दुकान
- मोबाइल रिचार्ज, बिक्री व रिपेयरिंग
- स्टेशनरी व फोटोकॉपी की दुकान
- खाद्य सामग्री की दुकान
- ब्यूटी पार्लर/कॉस्मेटिक/आर्टिफिशियल ज्वेलरी
- कपड़ा, फुटवियर व सिलाई का काम
- बिजली के पार्ट्स/बर्तन की दुकान
- खेती से जुड़े काम
- ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा
- बकरी पालन
- गौपालन
- मुर्गी पालन
- अन्य व्यवसाय
क्यों खास है ये योजना?
- हर परिवार की महिला को आवेदन का मौका
- SHG के जरिए मिलेगा पैसा
- इसी महीने से शुरू होगा वितरण
- सफल बिजनेस पर 2 लाख रुपये तक की सहायता
- ग्रामीण-शहरी हाट बाजार में बिकेंगे महिला उत्पाद